मंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
(ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सहायक कंपनी )
Login
DATE - Fri , May 18 - 2012
Contact | English
ONGC: NSE : 244.70 (-1.35) BSE : 244.70 (-1.50)
MRPL: NSE : 56.30 (-0.45) BSE : 56.30 (-0.55)
"Quotes shown are only Indicative."
"Please refer to BSE/NSE current list for true current quotes."
Search Mrpl Web

आप यहाँ हैं

उपनगर

एमआरपीएल - क्लब - घर

कंपनी का सुंदर, आत्मनिर्भर और विश्वजनीन उपनगर हमारे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए निवासीय सुविधा प्रदान करता है।

एमआरपीएल उपनगर रिफाइनरी के समीप बाला और कुत्‍तेतूर गांवों में स्थि‍त है। इस उपनगर में भारत के विभिन्न भागों से आये हुए 650 से अधिक कर्मचारी निवास करते हैं। उपनगर के भीतर जीवन को अधिक सुखद बनाने हेतु उसके हरे-भरे पर्यावरण और हरियाली से पूर्ण उद्यानों के साथ निम्न लिखित सुविधाओं की व्‍यवस्‍था की गई है:

  • मनोरंजन क्लब
  • स्विमिंग पूल
  • आधुनिक उपकरणों से युक्त स्वास्थ्य क्लब और व्यायामशाला
  • खेल-कूद के लिए भीतरी और बाहरी आंगन
  • शॉपिंग काँप्लेक्स
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल (सीबीएससी पाठ्यक्रम)
  • अस्पताल
  • केबल टीवी कनेक्शन
  • रिफाइनरी के परिसर में कार्पोरेशन बैंक की शाखा
  • आईसीआईसीआई बैंक और कार्पोरेशन बैंक के एटीएम
  • अविवाहितों के लिए हॉस्टल
  • कैफेटेरिया
  • अतिथि गृह

 

एमआरपीएल स्कूल

mrpl_school

एमआरपीएल ने एक अंग्रेजी मीडियम सेकेंडरी स्कूल स्थापित किया है जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध है। एमआरपीएल एजुकेशन ट्रस्टी, जो एक पंजीकृत निकाय के रुप में स्कूल चलाता है। इसमें चालू वर्ष में 1017 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और यह स्कूल विद्यार्थियों की वैयक्तिक अंत:शक्ति के विकास और सामर्थ्य की वृद्धि एवं हित के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है। इस स्कू्ल का उद्देश्य है जाति मत संबंधी भेदभाव के बिना सभी को शिक्षा प्रदान करना और इसका लक्ष्य है इस इलाके की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना. सर्वतोमुखी विकास हेतु शिक्षा, प्रति विद्यार्थियों सामाजिक परिवर्तन हेतु एक उत्प्रेरक शक्ति के रूप में काम करने के लिए सहायता पहुंचाना, समाज में न्या्य, स्वतंत्रता, प्रगति और शाति संपादित करना इस स्‍कूल के प्रमुख उद्देश्य हैं।

लेडी़ज क्लब

लेडीज़ क्लब के क्रिया-कलापों में प्रमुख हैं:

  • शिक्षा में अतिथि का भाषण
  • सिलाई और फैशन डिज़ाइनिंग
  • चित्रकला आदि

 

लेडीज़ क्लब, समाज सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत नियमित रूप से नि:शुल्क वैद्यकीय शिविर, नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, नि:शुल्क रक्तकदान शिविर आदि का आयोजन करता है. लेडीज़ क्लब उपनगर में एक प्री-नर्सरी स्कूल भी चला रहा है.