आप यहाँ हैं
सामाजिक आर्थिक प्रतिबद्धता
समुदाय विकास
- 2 पंचायत क्षेत्रों के 4 ग्राम, जिनमें हमारी रिफाइनरी अवस्थित है, एमआरपीएल द्वारा अपनाए गए हैं.
- जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के साथ सम्मिलित रूप से बनाई गई एकीकृत विकास योजना को कार्यान्वित किया गया है.
समुदाय विकास के तहत व्याप्त विविध क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
शिक्षा:
- एमआरपीएल स्कूल कंपनी से प्रति वर्ष से लगभग रु. 1.5 मिलियन का अनुदान प्राप्त करता रहता है और लगभग 65 प्रतिशत बच्चें आस-पास के स्थानों से यहॉ शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते हैं।
- पणंबूर में मत्स्य व्यवसायियों के गांव में स्थित ग्रामीण स्कूल और अन्य पड़ोसी स्कूलों का श्रेणी-उन्नयन.
- पाठशालाओं को फर्नीचर और कंप्यूटरों का दान
- मध्याह्न भोजन कार्यक्रम हेतु विविध स्कूलों को प्रेशर कुकरों का दान
- 321 विद्यालयों के 190 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां
स्वास्थ्य :
- चेलैरू ग्राम में स्थित पुनर्वास उपनिवेश में एक नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चलाना
- मंगलूर में स्थित रेडक्रास सोसाइटी को एंबुलेंस का दान
- विकलांगों के लिए कृत्रिम अवयव शिविर और नि:शुल्कि अवयव की व्यवस्था ।
- नि:शुल्क चिकित्सा और नेत्र जांच शिविर
- एमआरपीएल अस्पताल में आस-पास में बसे समुदाय की खातिर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना
- जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया, पोलियो और फाइलेरिया निर्मूलन कार्यक्रमों को सहायता पहुंचाना
पेय जल की सुविधा:
- 10 ग्रामों के समूह को पेय जल की सुविधा प्रदान करने वाली राजीव गांधी पेय जल परियोजना को वित्तीय सहायता प्रदान करना
- मेर्मुदे गांव में पेय जल की सुविधा प्रदान करना
- विस्थापित पुनर्वास उपनिवेश परियोजना हेतु कैकंबा से पानी ले जाने के लिए लगभग 5 कि.मी. की पानी की पाइपलाइन की व्यवस्था
- गांवों में बोरवेलों का उत्खनन
बुनियादी सुविधाएं :
- ग्रामीण सड़कों की ब्लैक टैपिंग
- बाला गांव में बस शेल्टर का निर्माण
- कुत्तेतूर गांव में पुल का निर्माण
- कलवार गांव में सड़क का निर्माण
- बाला गांव में समुदाय भवन का निर्माण
- गांवों में और मंगलूर महानगर के क्षेत्र में बाढ़ के पानी की मुख्या नालियों का कीचड़ निकालना
खेल-कूद, पर्यावरण संबंधी और अन्य क्रिया-कलाप:
- खेल-कूद में प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने के लिए सहायता प्रदान करना
- आस-पास के गांवों में पर्यावरण, अग्निशमन और सुरक्षा संबंधी जागृति में सार्वजनिक जागृति कार्यक्रम का आयोजन करना
- समुद्र के किनारे की सफाई के लिए सहायता देना
- मनोविकल बच्चों के विशेष स्कूल के लिए एक अध्यापक की व्यवस्था करना
- पीएसपीबी के अधीन क्रिकेट जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करना
स्व-सहाय दल (एसएचजी )
निर्धन और शोषित पड़ोसी लोगों की सहायता करने के लिए उद्देश्य से महिला मंडल जैसे स्व-सहाय दलों के विविध कौशल विकासन कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. उन्हें ऐसे क्रिया-कलापों में भी सहायता दी जा रही है जो आय उत्पन्न करने में उनकी मदद करते हैं.





