मंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
(ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सहायक कंपनी )
Login
DATE - Fri , May 18 - 2012
Contact | English
ONGC: NSE : 244.70 (-1.35) BSE : 244.70 (-1.50)
MRPL: NSE : 56.30 (-0.45) BSE : 56.30 (-0.55)
"Quotes shown are only Indicative."
"Please refer to BSE/NSE current list for true current quotes."
Search Mrpl Web

अनुसंधान एवं विकास (आर एण्ड डी)

अनुसंधान एवं विकास (आर एण्ड डी)

प्रसंस्‍करण से संबंधित अनुसंधान, उत्प्रेसरक का मूल्यांकन करने और पॉलीप्रॉपीलीन उत्पादों का विकास करने की दृष्टि से अनुसंधान एवं विकास स्कंध स्थापित किया जा रहा है। इस दिशा में प्रसंस्करण, परिचालन, उत्पा्द विकास आदि से संबंधित सहयोगपूर्ण अनुसंधान करने के लिहाज से कर्नाटक के सूरतकल में बसे राष्ट्री य प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ सहयोगपूर्ण सहमति समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

गुणवत्‍ता नियंत्रण प्रयोगशाला

रिफाइनरी में गुणवत्‍ता नियंत्रण प्रयोगशाला का संस्थापन तकनीकी सेवा विभाग के अंतर्गत किया गया है। इस प्रयोगशाला का मुख्य उद्देश्य उत्पाद प्रमाणीकरण के अतिरिक्त सभी इकाइयों को दिन-भर विश्‍लेषणात्‍मक सहायता प्रदान करना है। यह उत्पादित और प्रेषित उत्पादों की गुणवत्ता का कड़ा नियंत्रण रखने के लिए उत्तरदायी है। प्रयोग के क्रिया-कलाप निम्नानुसार वर्गीकृत है:

गुणवत्ता नियंत्रण लैब

  • कच्‍चे माल का विश्‍लेषण।
  • सभी संसाधन इकाइयों से मध्यवर्ती नमूनों का विश्‍लेषण ।
  • तैयार उत्पाद का विश्‍लेषण और विनिर्दिष्ट मानकों या ग्राहक निर्दिष्ट मानक के अनुसार प्रमाणीकरण ।
  • उपयोग इकाइयां (अपरिष्कृत जल और डीएम जल की अभिक्रिया संबंधी संयंत्र के नमूने, बॉइलर जल, शीत जल के नमूने, संयंत्र और उपकरण वायु के नमूने और नाइट्रोजन के नमूने) ।
  • अनुपयोगी खराब जल को पुनः संवर्धित की अभिक्रिया संबंधी संयंत्र और परिष्कृत बहि:स्राव के नमूने ।
  • संयंत्र में व्याप्त आधिक्य रासायनिक पदार्थों का विश्‍लेषण ।
  • परिवेशी वायु की गुणवत्‍ता और वायु-दिशा की निगरानी ।
  • मापक्रम और परत के नमूनों का विश्‍लेषण ।
  • अनुसंधान एवं विकास ।
  • जांच-पड़ताल और विफलता का विश्‍लेषण ।

यह प्रयोगशाला अत्याधुनिक, पूर्णत: स्वचालित और परिष्‍कृत उपकरणों से सुसज्जित है। अमेरिकन सोसाइटी फॉर टेस्टिंग एण्‍ड मेटीरियल्‍स (एएसटीएम) इंन्स्टिट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स(आईपी, यू के, ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स (बीआईएस) यूनिवर्सल ऑइल प्रोडक्ट्स (यू.ओ.पी.) यूएसए, शेल इंटरनैशनल बी वी (एसएमएएस) आदि की मानक परीक्षण पद्धतियां अपना गई हैं।

गुणवत्‍ता प्रबंध प्रणाली, आईएसओ/आईईसी 17025-2005(एनएबीएल) के लिए प्रयोगशाला को, आईएसओ 9001-2004 द्वारा विधिवत् प्रमाणित किया गया है। प्रयोगशाला, अंतर्राष्‍ट्रीय / राष्ट्रीय अंतर-प्रयोगशाला दक्षता परीक्षण योजना और राउंड रॉबिन परीक्षणों में भाग लेती है।

यह प्रयोगशाला एविएशन टर्बाइन फ्यूयल टेस्टिंग और प्रमाणीकरण के लिए नागरिक वायुयान निदेशालय के प्रधान (डी जी सी ए), वैमानिक मंत्रालय, सैनिक उड़ान योग्यता केंद्र और प्रमाणीकरण (सीईएलएसी) और वैमानिक गुणवत्‍ता आश्‍वासन निदेशालय के प्रधान (डी जी ए क्यूा ए), रक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित है।

उत्‍पाद पंजीकरण के सिलसिले में प्रयोगशाला सुविधाओं का निरीक्षण कर उसके लिए अनुमोदन, आपूर्ति और निदेशालय (डीजीएस एण्डु डी) के प्रधान द्वारा किया जाता है। इस प्रयोगशाला की बागडोर संभाल रहे हैं महा प्रबंधक (गुणवत्‍ता नियंत्रण, आरएण्डयडी) जिनका साथ दे रहे हैं प्रबंधक (गुणवत्‍ता नियंत्रण), उप प्रबंधक (गुणवत्‍ता नियंत्रण), प्रयोगशाला पर्यवेक्षक, केमिस्ट और सामान्य कामगार।