मंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
(ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सहायक कंपनी )
Login
DATE - Fri , May 18 - 2012
Contact | English
ONGC: NSE : 244.70 (-1.35) BSE : 244.70 (-1.50)
MRPL: NSE : 56.30 (-0.45) BSE : 56.30 (-0.55)
"Quotes shown are only Indicative."
"Please refer to BSE/NSE current list for true current quotes."
Search Mrpl Web

गुणवत्‍ता नीति

गुणवत्‍ता प्रबंधन

इतिहास

एमआरपीएल ने दिसम्बर 1999 से आईएसओ 9000: 1994 की प्रथम मान्यता प्राप्त करने के पश्चात इसके मानकों के अनुसार गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था लागू की। कालान्तर में जनवरी 2003 में एमआरपीएल ने अपनी गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था को आईएसओ 9000-2000 मानकों के अनुरूप अद्यतन किया तथा इसे 13 मार्च 2003 को टीयूवी रेह्नलैंड द्वारा मान्यता प्रदान की गई। यह मान्यता गुणवत्ता में उत्कृष्टता तथा पूर्ण ग्राहक संतुष्टि हेतु कम्पनी के सतत प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जो यह प्रमाणित करता है कि उत्पादन प्रणाली तथा रिफाइनरी उत्पादों की गुणवत्ता अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्थापित हुए हैं।

 

एमआरपीएल की गुणवत्‍ता नीति

गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था पूरी रिफाइनरी में (जहां कहीं लागू हो) निष्ठा से अपनायी जाती है। निश्चित गुणवत्ता उद्देश्यों, सतत सुधार योजनाओं, नियमित सुधारात्मक कार्रवाइयों तथा रोकथाम परक कार्रवाई सत्रों ने इस व्यवस्था में सुधार करने में सहायता की है। वैयक्तिक विभागों की आंतरिक लेखा परीक्षाओं, प्रबंधन समीक्षा बैठकों, कर्मचारियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम, ग्राहकों से फीड-बैक (प्रति पुष्टि) का संग्रह व उनकी समीक्षा तथा ग्राहक बैठक कार्यक्रम, मानकों की पुष्टि करने के अन्य साधन हैं।