मंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
(ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सहायक कंपनी )
Login
DATE - Fri , May 18 - 2012
Contact | English
ONGC: NSE : 244.70 (-1.35) BSE : 244.70 (-1.50)
MRPL: NSE : 56.30 (-0.45) BSE : 56.30 (-0.55)
"Quotes shown are only Indicative."
"Please refer to BSE/NSE current list for true current quotes."
Search Mrpl Web

प्रोफाइल

India

एमआरपीएल, मंगलूर शहर के उत्तर में अत्यंत मनोरम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यह रिफाइनरी मंगलूर का अत्‍याधुनिक बुनियादी रिफाइनरी है और ओएनजीसी की एक अनुषंगी कम्पनी है। यह रिफाइनरी विभिन्न प्रकार के क्रूड प्रसंस्करण करने की उच्‍च क्षमता वाली विविध डिज़ाइन तथा उच्‍च स्तर के स्वचालन से युक्त है।

एमआरपीएल की प्रतिवर्ष 11.82 मिलियन मेट्रिक टन प्रसंस्करण करने की क्षमता है तथा यह भारत में एक मात्र रिफाइनरी है जिसके पास प्रीमियम डीज़ल (हाई सीटेन) उत्पादन करने हेतु 2 हाइड्रोक्रेकर हैं। उच्‍च आक्टेन युक्‍त लेडरहित पेट्रोल उत्पादन करने वाले 2 सीसीआर भी भारत में सिर्फ इसी रिफाइनरी के पास हैं।

एमआरपीएल में शोधन तथा पर्यावरण संरक्षण के उच्च मानक स्थापित हैं। इसके साथ ही यह समाज के प्रति भी वचनबद्ध है। एमआरपीएल ने स्थानीय वनस्पतियों व पेड़ - पौधों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए विशेष प्रकार के पौधों का चयन करके एक हरित पट्टी (बेल्ट) विकसित की है।