आप यहाँ हैं
पाइप लाइनें
एमआरपीएल की 2 ऑइल जेट्टी एनएमपीटी (नव मंगलूर पत्तन न्यास) के भीतर अवस्थित है. रिफाइनरी से तटीय टर्मिनल तक 6 लाइनें जाती हैं. जिनमें से चार व्हाइट ऑइल लाइनें हैं और 2 ब्लैक ऑइल लाइनें हैं. 2 ब्लैक ऑइल लाइनों में से एक 36'' व्यास की क्रूड प्राप्ति लाइन है और दूसरी लाइन का उपयोग फर्नेस ऑइल/एल एस-हेच एस सेवा के लिए किया जाता है. आईओसीसल और बीपीसीएल को उत्पादों की आपूर्ति के लिए तटीय टर्मिनल से हुक-अप लिया गया है. एनएमपीटी के भीतर 5 ऑइल जेट्टियां हैं. जे-10 और जे-11 एमआरपीएल के अधीन हैं, जे-9 आईओसीएल के अधीन है और जे-12 बहु-प्रयोक्ता जेट्टी है. वर्तमान स्थिति के अनुसार हमने अपने पोतों को बहु-प्रयोक्ता जेट्टियों में स्थान नहीं दिया है. परंतु उस जेट्टी के लिए भी हुक उपलब्ध है. हम केवल जे-10 और जे-11 में ही क्रूड पोतों के लंगर डालने की व्यवस्था करते हैं. संभाव्य जेट्टी पर हम एमएस, एचएसडी एण्ड एफ़ओ लदान कर सकते हैं . जे-10/11 में प्रत्येक जेट्टी में हमारी छह जहाजी लदान बाहुएं हैं जिनमें से चार ब्लैक ऑइलों के लिए हैं और दो व्हाइट ऑइलों के लिए हैं. 40 ब्लैक ऑइल लदान बाहुओं में से सभी चारों का उपयोग क्रूड उतारने के लिए किया जा सकता है, परंतु एफओ / एलएसएचएस लादने के लिए केवल 2 लदान बाहुओं का उपयोग किया जा सकता है. जेट्टी, 9,10,,11 और संभाव्य जेट्टी में किसी पोत के लिए लंगर डालने के लिए न्यूनतम उपयुक्तता के मानदंड इस प्रकार हैं:
| एन एम पी टी में में मौजूद ऑयल जेट्टी में लंगरों का विवरण | ||||||
| लंगरगाह संख्या | अनुज्ञप्त मसौदा (एम) | एल ओ ए (अधिकतम) | समांतर कलेवर की लंबाई | शीर्षकोण (एम में) | विस्थापन | |
| अधिकतम | न्यूनतम | |||||
| बी-09 | 10.5 | 235 | 30-30 | 12.5 | 2.5 | 45000 एम.टी |
| बी-10 | 14.1 | 285 | 40-40 | 23.2 | 5.6 | 120,000. एम.टी |
| बी-11 | 14.1 | 285 | 40-40 | 21.75 | 2.66 | 120.000. एम.टी |
| वी.जे. | 12.0 | 195 | 45000. एम.टी | |||
संभाव्य जेट्टी और जेट्टी 9 में उत्पादों को लादने का कार्य होजों का उपयोग करके किया जाता है. जेट्टी 10/11 में स्थित जहाजी लदान बाहुओं का परिचालन हाइड्रॉलिक रूप से किया जाता है और लदान पंप को ट्रिप करने और लदान बाहुओं का वियोजन करने के लिए इंटरलॉक सुविधा भी उपलब्ध है. प्रति लदान बाहु के जरिए अधिकतम लदान / उतराई दर 2200 के एल / घंटा है.
उत्पाद के संप्रेषण हेतु परिवहन लागत को कम करने की दृष्टि से मंगलूर और बेंगलूर के बीच एक क्षेत्र पार पाइपलाइन एक आवश्यकता बन गई. तदनुसार इस योजना को कार्यान्वित करने और इस क्षेत्र पार पाइपलाइन का परिचालन करने के लिए पेट्रोनेट एम एच बी लिमिटेड की स्थापना की गई. इस पाइपलाइन में ओएनजीसी 23 प्रतिशत ईक्विटी संपत्ति धारण करता है.
पेट्रोनेट एम एच बी में ओएनजीसी -एमआरपीएल
एमआरपीएल की क्षमता में 3 एम एम टी पी ए से 9 एम एम टी पी ए तक की वृद्धि को देखते हुए मंगलूर और बेंगलूर के बीच एक पाइपलाइन की आवश्यकता हुई. क्योंकि पूर्ण सामर्थ्य को सड़क, रेल आदि परिवहन के अन्य प्रकारों के जरिए खाली करना कठिन है, तदनुसार इस योजना को कार्यान्वित करने तथा क्षेत्र पार पाइपलाइन का परिचालन करने के लिए पेट्रोनेट एम एच बी लिमिटेड की स्थापना की गई.
पेट्रोनेट मंगलूर - हासन - बेंगलूर पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
पाइपलाइन की लंबाई - 362.778 कि.मी.
परिवहन किए जाने वाले उत्पाद - नाफ्ता, पेट्रोल, केरोसिन, एटीएम, डीज़ल
प्रेषण केंद्र - एमआरपीएल, बेंगलूर
प्राप्ति केंद्र - हासन, बेंगलूर
मध्यवर्ती पंपिंग केंद्र - नेरिया (79 कि.मी. पाइपलाइन माप)
हासन (165 कि.मी. पाइपलाइन माप)
पूर्ण पाइपलाइन मात्रा - 76806 के एल एस
संस्थापित मुख्य लाइन यूनिट
अ) मंगलूर : 800 के डब्ल्यू (2 +1)
आ) नेरिया : 1680 के डब्ल्यू (2 +1)
इ) हासन : 400 के डब्ल्यू (2 +1)
मूल समन्वयकर्ता (एचपीसीएल) माह की संमाप्ति से 15 दिन पहले अगले माह के लिए पीएमएचबीएल के जरिए पंप किए जाने वाले उत्पादों की गंतव्य वार / कंपनी वार मासिक योजना प्रदान करते है ।
अनुमान के अनुसार, पाइपलाइन के जरिए परिवहन की लागत रेल परिवहन की लागत का 75 प्रतिशत होगी.





