आप यहाँ हैं
निर्माण सुविधाएं
क्रूड और वैक्यूम डिस्टिलेशन युनिटें | ||
![]() |
मेसर्स इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा अभिकल्पित एट्मोस्फियरिक वाक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट अधिक ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने हेतु ऊष्म समाकलित है जिससे ईंधन तेल की खपत घटकर उत्सर्जन में कमी आती है । |
|
हाइड्रोक्रैकर यूनिट | ||
![]() |
हाइड्रोक्रैकर यूनिट उत्तम गुणवत्तावाले गंधक युक्त डीज़ल और एटीएफ का उत्पादन करते हैं। यह संयंत्र निम्न मूल्यवाले वैक्यूम गैस ऑइल को हल्के, कम गंधकवाले बहुमूल्य उत्पादों में 100 प्रतिशत परिवर्तित करने हेतु अभिकल्पित है। |
|
सोकर विसब्रेकर (टेक्नॉलजी शेल / एबीबी लुम्मस, हालैंड) | ||
![]() |
भारी वैक्यूम अवशेष को गैस, नाफ्ता और गैस ऑइल के रूप में परिवर्धित करने के उद्देश्य से एबीबी लुम्मस, हालेंड के लाइसेंस के अधीन शेल सोकर विसब्रेकर प्रौद्योगिकी को अपनाया गया है । यह भारत में पहला यूनिट है जिसमें वैक्यूम गैस ऑइल का उत्पादन करने वाला वैक्यूम फ्लैश कॉलम उपलब्ध है, जिसका उपयोग हाइड्रोक्रैकर यूनिट में फीड स्टॉक के आपूर्ति करने और अल्प अवशेष से अधिकतम मूल्य निकालने हेतु किया जाता है। |
|
प्लेटफ़ोर्मिंग यूनिट (प्रौद्योगिकी यू ओपी, यूएसए) | ||
![]() |
निरंतर उत्प्रेरक रिजनरेशन प्लैटफार्मिंग यूनिट (सीसीआर) एक अत्याधुनिक यूनिट है जो कि सीसे से मुक्त उत्कृष्ट ऑक्टेरन मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) उत्पन्न करता है एवं उप उत्पाद के रूप में उत्पादित हाइड्रोजन का उपयोग हाइड्रोक्रैकर यूनिट में किया जाता है। इसका अन्य उप उत्पाद एलपीजी है । |
|
मेराक्स (प्रौद्योगिकी यूओपी, यूएसए) | ||
![]() |
एलपीजी मेराक्स यूनिट एलपीजी में स्थित गंधकांश की मात्रा को कम करता है। केरोसिन मेराक्से यूनिट मर्कप्टाईन को डाईसल्फाइड में परिवर्तित करता है। |
|
हाइड्रोजन (प्रौद्योगिकी केटीआइ, हालेंड ) | ||
![]() |
मेसर्स केटीआई हालेंड द्वारा अभिकल्पित हाइड्रोजन संयंत्र नाफ्ता का स्टीम रिफार्मिंग करता है और उत्पादन के रूप में हाइड्रोजन प्रदान करता है। यू ओ पी प्रेशर स्विंग एब्सॉर्पशन (पीएसए) यूनिट के जरिए 99.99 फ़ीसदी विशुद्ध हाइड्रोजन प्राप्त की जाती है। |
|
बिटुमेन (प्रौद्योगिकी मेसर्स पार्नर, आस्ट्रिया) | ||
![]() |
यह यूनिट विविध श्रेणी के अस्फाल्ट का उत्पादन करने के लिए मेसर्स पोर्नर, आस्ट्रिया द्वारा प्रदत्त अत्यंत कार्यसक्षम बिटूरॉक्स प्रक्रिया का प्रयोग करता है। |
|
कैप्टिव पावर प्लांट | ||
![]() |
चरण I और II के लिए 118.5 एम डब्ल्यू सामर्थ्य का कैप्टिव पावर प्लांट सामर्थ्य (एम डब्ल्यू) |
|
अन्य समर्थन सुविधाएं :
- समुद्री टैंकरों द्वारा क्रूड ऑइल की प्राप्ति और पेट्रोलियम उत्पादों के प्रेषण हेतु ऑइल जेट्टी की सुविधाए ।
- नेत्रावती नदी से 43 कि.मी. लंबी शुद्ध जल लाइन
- सुसज्जित प्रयोगशाला
- विस्फोट से अभेद्य केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष
- सभी प्रक्रिया युनिटों और मुक्त स्थलों के लिए डीसीएस आधारित नियंत्रण कक्ष
- 4 हॉटन स्फियर सहित 75 संग्रहण टंकियां













