आप यहाँ हैं
पुरस्कार और मील के पत्थर
- निर्यात (गैर लघु उद्योग) में उत्कृष्टता हेतु वर्ष 2000-2001 के लिए स्टेट गोल्ड अवार्ड प्राप्त।
- 21 सितम्बर, 2001 को स्टार ट्रेडिंग घराने का दर्जा प्रदान किया गया।
- ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 2001 में ऊर्जा संरक्षण निष्पादन हेतु उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
- निर्यात (गैर लघु उद्योग) में उत्कृष्टता हेतु वर्ष 2001-2002 के लिए स्टेट गोल्ड अवार्ड प्राप्त।
- टीयूवी रेइन्लैंड द्वारा आईएसओ 14001:2004 प्रमाणन।
- केनरा चैम्बर ऑफ कामर्स से वर्ष 2002-2003 हेतु निर्यात पुरस्कार प्राप्त।
- दिसम्बर 1999 को आईएसओ:9002 प्रमाणन तथा पुनः आईएसओ 9001:2008 प्रमाणन किया गया।
- 31 जनवरी, 2003 को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा ऑइल संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया।
- ब्रिटिश संरक्षा परिषद, यूके द्वारा सर्वोत्तम स्वास्थ्य व संरक्षा प्रबंधन व्यवस्थाओं हेतु वर्ष 2003 में फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई।
- केनरा चैम्बर ऑफ कामर्स से वर्ष 2003-2004 हेतु निर्यात पुरस्कार प्राप्त।
- 2003-2004 में केंद्रीय उत्पाद राजस्व में उत्कृष्ट योगदान के लिए मंगलूर कमीशनरी कार्यालय से प्रशंसा प्रमाण पत्र प्राप्त।
- पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यरत सेंटर फार हाई टेक्नोलॉजी द्वारा वर्ष 2003-04 हेतु ऊर्जा उपभोग में सर्वोत्तम निष्पादन के लिए जवाहरलाल नेहरु सेंटनरी का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
- नवम्बर 2004 और 2008 में पर्यावरण उत्कृष्टता हेतु ग्रीन टेक गोल्ड पुरस्कार प्राप्त।
- श्रम मंत्रालय, भारत सरकार से वर्ष 2004 हेतु राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार प्राप्त।
- 2004 में फर्नेस / बॉइलर दक्षता हेतु सेंटर फार हाई टेक्नोलाजी एण्ड पीसीआरए से ऑइल संरक्षण पखवाड़ा पुरस्कार में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त।
- वर्ष 2004-2005 में क्रूड की सर्वाधिक मात्रा का संचालन करने हेतु नव मंगलूर पत्तन न्यास से उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त।
- पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यरत सेंटर फार हाई टेक्नोलॉजी द्वारा वर्ष 2004-05 हेतु ऊर्जा उपभोग में सर्वोत्तम निष्पादन के लिए जवाहरलाल नेहरु सेंटनरी का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2005 में स्वास्थ्य तथा संरक्षा प्रबंधन व्यवस्थाओं हेतु ग्रीन टेक गोल्ड सेफ्टी पुरस्कार प्राप्त हुआ।
- 005 हेतु गोल्डन पिकॉक एन्वायरनमेंट मैनेजमेंट पुरस्कार प्राप्त।
- निर्यात-2004-2005 में उत्कृष्टता हेतु स्टेट पुरस्कार- समग्रतः-रजत।
- सीआईआई ने वर्ष 2006-07 और 2007-08 के लिए रिफाइनरी श्रेणी के तहत ऊर्जा प्रबंधन में राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार में ' ऊर्जा दक्ष इकाई ' का पुरस्कार प्रदान किया.
- कर्नाटक रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट लि. ने 2005-06 और 2006-07 के लिए निम्नतम निर्दिष्ट ऊर्जा उपभोग करने पर योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया.
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक बैर मंत्रालय के तहत सेंटर फॉर हाई टेक्नोलॉजी ने '' फर्नेस और बॉइलर इन्सुलेशन की प्रभावकारिता और दक्षता '' के लिए ऑइल और गैस संरक्षण पाक्षिक पुरस्कार प्रदान किया.
- प्रथम पुरस्कार - ओजीएसएफ 2010
- द्वितीय पुरस्कार - ओजीएसएफ 2008
- तृतीय पुरस्कार - ओजीएसएफ 2006
- सेंटर फार हाई टेक्नोलॉजी ने भारतीय रिफाइनरियों में ऊर्जा निष्पादन के लिए जवाहरलाल नेहरु सेंटनरी का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। ( 2008-09 के दौरान प्रथम पुरस्कार और 2007-08 तथा 2009-10 के दौरान द्वितीय पुरस्कार।)
- 16 सितम्बर 2006 को कर्नाटक चैम्बर ऑफ कामर्स से 2005-06 हेतु बिजनेस उत्कृष्टता पुरस्कार 2006 प्राप्त हुआ।
- वर्ष 2005-06 हेतु श्रम मंत्रालय द्वारा समग्र संरक्षा निष्पादन- उप विजेता पुरस्कार प्रदान किया गया।
- एमआरपीएल ने एनएससी-केसी संरक्षा पुरस्कार प्राप्त किया।
- एमआरपीएल को राजीव गांधी राष्ट्रीय गुणवत्ता पुरस्कार 2006 के तहत भारी निर्माण उद्योग-केमिकल उद्योग हेतु प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
- एमआरपीएल को प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरु सेंटनरी अवार्ड 2006 प्राप्त हुआ।
- एमआरपीएल को वर्ष 2005-06 हेतु सवोत्तम -बायलर्स पुरस्कार प्राप्त हुआ।
- केनरा चैम्बर ऑफ कामर्स से उत्कृष्ट निर्यातक का पुरस्कार प्राप्त।
- अपनी डिज़ाइन क्षमता के 129% पर लगातार अधिक क्षमता का उपयोग किया. इस तरह से नेम प्लेट क्षमता को 9.69 से 11.82 एमएमटीपीए में तब्दील किया.
- 12.5 एमएमटीपीए परिचालन स्तर पर 72.8% का अब तक का सर्वाधिक डिस्टिलेट उत्पादन हासिल किया.
- ऊर्जा उपभोग स्वरूप में लगातार तरक्की हुई जब कि 58.27 एमबीटीयू/बीबीयूएनआरजीएफ का अब तक का निम्नतम ऊर्जा सूचक हासिल किया गया जब कि पिछले वर्षों में सर्वोत्कृष्ट 59.07 हासिल किया गया था. इससे पहले एमआरपीएल को ऊर्जा निष्पादन में लगातार चौथी बार जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया था. उसके बाद भी निष्पादन में लगातार बढ़त हासिल होती रही है. लगातार कमतर ईंधन और हानि जिसका प्रमाण 6.50 % रहा है, यह प्रतिशत परिचालन जटिलता में हुई 5.3% की वृद्धि के मुकाबले काफी कम है.
- ऑइल उद्योग सुरक्षा निदेशालय (ओआईएसडी), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भारत में सरकारी क्षेत्र के अधीन आने वाले तमाम 17 रिफाइनरियों का मूल्यांकन करने के बाद तीन वर्षों (2006-07, 2007-08 और 2008-09) के लिए एमआरपीएल को ' एकदम सुरक्षित रिफाइनरी ' का खिताब दिया और ओआईएसडी ने सुरक्षित रिफाइनरी श्रेणी में वर्ष 2008-09 के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया.
- ओएनजीसी ने एमआरपीएल को 2008-09 के लिए एमओयू में ' उत्कृष्ट ' दर्जा दिया है.
- बिज़नेस टुडे पत्रिका ने (बीटी 500 2009 संस्करण) अखिल भारतीय स्तर पर प्रति कर्मचारी कुल कारोबार की दृष्टि से एमआरपीएल को अव्वल दर्जे की कंपनी का खिताब दिया है.
- राष्ट्रीय कार्मिक प्रबंधन संस्थान, कोलकाता द्वारा आयोजित उत्कृष्ट मानव संसाधन परिपाटी 2009 प्रतिस्पर्धा में एमआरपीएल को 18-02-2010 को '' योग्यता प्रमाणपत्र '' दिया गया.
- कर्नाटका चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री ने जून 2010 में एमआरपीएल को दीर्घ श्रेणी - स्वर्ण के तहत एलआरपीएल को निर्यात में उत्कृष्ट निष्पादन के लिए पुरस्कार 2010 (उत्कृष्ट विनिर्माता निर्यातक पुरस्कार) प्रदान किया.
- एमआरपीएल पहली रिफाइनरी है जिसने अक्तूबर 2009 में नए सिरे से खोजे गए अधिक चिपचिपा खमीर (बार्मर) को प्रोसेस किया.
- जीओएचडीएस इकाई का पुनर्निर्माण कार्य, यूरो-IV के मानदंडों की पूर्ति करने के इरादे से वक्त से 5 महीने पहले ही पूरा किया गया (अगस्त 2010 के बदले मार्च 2010 के अंत में पूरा किया गया जिसे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव ने 30.04.2010 को देश को समर्पित किया).
- आईसीआरए लिमिटेड ने एमआरपीएल को '' आईआर एएए '' दर्जा जारी करने की दोबारा पुष्टि की है जो ऋण की सर्वाधिक गुणवत्ता का दर्जा तथा ऋण संबंधी निम्नतम जोखिम दर्शाता है.
- आईसीआरए लिमिटेड ने एमआरपीएल को '' सीसीआर एएए '' दर्जा जारी करने की दोबारा पुष्टि की है जो कर्ज की बाध्यताएं पूरी करने के संबंध में सबसे अधिक मजबूती दर्शाता है।
एमआरपीएल ने 2009-10 के दौरान कई छोर पर अपना पूर्व लक्ष्यों पार करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियां इस प्रकार हैं :
2009-10 के दौरान रिफाइनरी का निष्पादन हर एक छोर पर असाधारण रहा। देशी छोर पर उत्पादों की सीमित आपूर्ति के कारण और यह देखते हुए कि एमआरपीएल का अपना कोई पूरी तरह से सज्जित विपणन जाल नहीं है न ही किसी विपणन कंपनी के साथ कोई ताल-मेल व्यवस्था है, एमआरपीएल को निष्पादन उत्कृष्ट रहा है और मार्जिन हासिल करने और क्षमता उपयोग की दृष्टि से अन्य अकेली रिफाइनरियों के मुकाबले अधिक उमदा रहा है। रिफाइनरी ने ऊर्जा निष्पादन, पर्यावरण प्रबंधन, सुरक्षा निष्पादन, निर्यात निष्पादन, लेखा मानकों, औद्योगिक संबंध, सूचना प्रोद्योगिकी में पहल, निवेशकर्ता संबंध और सामुदायिक विकास आदि जैसे क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सब की बदौलत एमआरपीएल को ''पेट्राफेड ऑइल एण्ड गैस इंडस्ट्री एवार्डस 2010'' में '' वर्ष की रिफाइनरी'' का खिताब दिया गया।





